इटारसी। आजाद नगर मैदान पर चल रही लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में दो धमाकेदार मुकाबले खेले गए।
पहला मैच: कैडबरी एकेडमी विजेता
कैडबरी एकेडमी: 15 ओवर में 176/4 रन (कुश दुबे ने 30 गेंद पर बनाए ताबड़तोड़ 84 रन, यश बरखने ने बनाए 40 रन)।
सी एंड डब्ल्यू क्लब: 15 ओवर में 131/7 रन ही बना सकी (शाहरुख खान ने 33 रन बनाए; लव दुबे ने झटके 2 विकेट)।
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: कुश दुबे
दूसरा मैच: लक्ष्य क्लब विजेता
लक्ष्य क्लब: 15 ओवर में 151 रन बनाकर ढेर हुई (अर्जित गुप्ता ने 53 रन और विजय भदोरिया ने 36 रन बनाए; टीआरएस के प्रदीप ने लिए 3 विकेट)।
टीआरएस क्लब: लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 53 रनों पर ऑलआउट हो गई (लक्ष्य क्लब के हैरी भैंसारे ने चटकाए घातक 3 विकेट)।
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: हैरी भैंसारे मुख्य अतिथि: राहुल चौरे, राकेश जाधव, कन्हैया गोस्वामी और गुड्डू गोस्वामी सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
अंपायर: सिद्धू वाजपेयी, हरीश हनोतिया।
कमेंट्री: इरफान अली, शेख यूनुस।











