---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

क्रिकेट प्रमोशन मैत्री मैच : इटारसी क्रिकेट संघ विजेता पत्रकार इलेवन उपविजेता

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ था मैत्री मैच
  • – नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वितरित किए पुरस्कार
  • – इटारसी के क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी थेे मैदान पर मौजूद

इटारसी। रविवार को एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल धौखेड़ा के मैदान पर एक रोमांचक क्रिकेट मैच हुआ। शहर में क्रिकेट को प्रमोट करने के उद्देश्य से आयोजित इस मैत्री मैच में पत्रकार इलेवन और नवगठित इटारसी क्रिकेट संघ के बीच मैच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि मैच इटारसी क्रिकेट संघ ने चार विकेट से अपने नाम किया। मैच के अंत में खिलाडिय़ों व टीम को पुरस्कार नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वितरित किए।

पत्रकार इलेवन के कप्तान बसंत चौहान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और टीम ने 12 ओवर में 92 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। संजय यादव, राजकुमार बावरिया, बसंत चौहान, शैलेन्द्र पाली, कुशल नवथले, पुनीत मालवीय, कृष्णा राजपूत, जितेंद्र ओझा ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। जवाब में इटारसी क्रिकेट संघ की टीम ने एक ओवर पहले 4 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। विजयी टीम की तरफ से संजय विश्वकर्मा को मैन आफ द मैच चुना गया। विजयी टीम की तरफ से पारस जैन, सुनील औरंगाबादकर, संजय पोची, नरेन्द्र सोखी ने अच्छे खेल का प्रर्दशन किया।

मैच के दौरान खिलाड़ी के रूप में सुनील औरंगाबादकर, अनिल राठी, पूर्व एसडीओपी उमेश द्विवेदी, कुलभूषण मिश्रा, धनश्याम दुगाया, अमित जायसवाल, अतुल राठौर, आलोक चौरसिया, कुलदीप रघुवंशी, उत्तम खाड़े व हरीश हनौतिया की उपस्थिति सराहनीय रही है। क्रिकेट संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष एसपीएस जग्गी ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।

इस अवसर पर नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव एवं जूनियर सिलेक्शन कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा का जन्मदिन मैदान पर केक काटकर मनाया गया। मैच के एम्पायर राजीव दुबे, विनोद बारसे एवं स्कोरिंग का कार्य कपिल ने किया। मैच की कमेंटरी राकेश पांडेय ने की। मैच के दौरान जीतू केवट, राजेश तिवारी, संजय ठाकुर एवं अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.