चेक बाउंस मामले में हुई इनकी गिरफ्तारी
इटारसी। थाना पथरोटा पुलिस ने चेक बाउंस (check bounce case) के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। आरोपी ने ग्राम भट्टी में एक व्यक्ति से पैसे लिए थे और उसे चेक दिया था। उस पर कोर्ट में प्रायवेट परिवाद पेश किया था। आरोपी न तो नोटिस का जवाब दे रहा था और ना ही कोर्ट में पेश हो रहा था। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकलने पर पथरोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
पथरोटा थाना प्रभारी नागेश वर्मा (Nagesh Varma) ने बताया कि चेक बाउंस मामले में पुलिस ने आरोप महेन्द्र पिता रामस्वरूप लौवंशी 45 वर्ष, निवासी ग्राम मलोथर को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया है। उसने नोटिस का जवाब नहीं दिया, न तो जमानती वारंट पर पेश हुआ। आखिरकार उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला और आज उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।