छीपीखापा मर्डर मामले में तीसरा आरोपी भी जंगल से गिरफ्तार

छीपीखापा मर्डर मामले में तीसरा आरोपी भी जंगल से गिरफ्तार

इटारसी। शुक्रवार की सुबह ग्राम छीपीखापा में हुई महिला की हत्या का तीसरा आरोपी भी तवानगर पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) करके आज कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों में एक महिला का जेठ और दो जेठ के पुत्र हैं। यानी तीनों पिता-पुत्र आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दो आरोपी पूर्व से ही जेल में हैं। आज तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार किया जा चुका है। तवानगर थाना प्रभारी सुनील घावरी ने बताया कि पुलिस ने आज तीसरे आरोपी नरेन्द्र धुर्वे को चंदखार चाटुआ के जंगल से गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि तवानगर थानांतर्गत छीपाखापा गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार 1 अक्टूबर को सुबह करीब छह बजे एक महिला की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब वह सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। आरोपियों ने उस पर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी थी। घटना के बाद आरोपी फरार होकर जंगल में छिप गये थे। पुलिस ने जंगलों की खाक छानी और आरोपी रतिपाल धुर्वे और उसके बेटे जितेन्द्र धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया था। रतिपाल का दूसरा बेटा नरेन्द्र धुर्वे को आज गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!