इटारसी। पुलिस ने शातिर तस्कर को डोलरिया रोड से गिरफ्तार कर उसके पास से 92 हजार रुपए कीमत का 4.660 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। शातिर तस्कर मनोज उर्फ बकरी पिता सुभाषचंद पांडेय पोर्टरखोली का रहने वाला है। उसके कब्जे से भूरिया बाबा मंदिर के पास डोलरिया रोड से यह गांजा जब्त किया है।
टीआई गौरव सिंह बुंदेला के अनुसार एसपी डॉ. गुरुकरण सिंह के निर्देशन तथा एएसपी आशुतोष मिश्र और एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर नियंत्रण करने टीम बनाकर कार्य किया जा रहा है। आज मुखबिर की सूचना पर मनोज उर्फ बकरी को पकड़ा है।
इस गिरफ्तारी में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उपनिरीक्षक इंद्रकुमार सोनी, सहायक उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी, प्रधान आरक्ष हेमंत तिवारी, भूपेश मिश्रा, भागवेन्द्र परिहार, हरीश डिगरसे की प्रमुख भूमिका रही है।