---Advertisement---

नर्मदा जल पर 1800 दिन जीवन यापन करने वाले ‘दादा गुरु’ का इटारसी आगमन

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। नर्मदा नदी की परिक्रमा करने और 1800 दिनों तक केवल नर्मदा जल पर जीवन बिताने वाले ‘दादा गुरु’ का इटारसी आगमन हुआ। करीब आधा सैंकड़ा स्थानों पर उनका आत्मीय स्वागत किया। श्री द्वारिकाधीश मंदिर में उनके प्रवचन हुए, जहां उन्होंने पितृमोक्ष अमावस्या पर एक पेड़ मां के नाम, गुरु और गोविंद के नाम लगाने अपने अनुयायियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि न सिर्फ पौधा लगायें, बल्कि उसे संरक्षित करें, और पेड़ बनने तक सेवा करें। उन्होंने कहा कि नदियां जीवनदायिनी हैं, उनको प्रदूषित न करें। दादा गुरु श्रीजी कृपा गौशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि गाय जहां खड़ी होती है, वह मिट्टी बृज की रज के समान होती है, जो गौशाला में सेवा करता है, उसके स्वास्थ्य में परिवर्तन आता है, वह स्वस्थ रहता है।

इन संस्थाओं ने किया स्वागत

दादा गुरु के प्रथम नगर आगमन पर कृषि उपज मंडी के सामने व्यापारियों ने, साईंकृष्णा रिजॉर्ट के सामने फाइटर फुटबाल क्लब और लायंस क्लब के अलावा मार्ग में विश्व हिन्दू परिषद, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मयूर जैसवाल और उनकी टीम ने, करणी सेना, व्यापार महासंघ, पशुपतिनाथ मंदिर समिति सहित अनेक संगठनों ने स्वागत किया। सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने दादा गुरु के विचारों को सुना।

मुस्कान संस्था में आगमन

मुस्कान संस्था में उनका स्वागत बच्चों ने पुष्प वर्षा कर और पूरी आत्मीयता के साथ किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों और मित्रों ने भी उनका अभिनंदन किया। बच्चों को आशीर्वाद देते हुए दादा गुरु ने कहा, ‘आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें और सनातन धर्म का पालन करें। मैं दोबारा आप सब से मिलने आऊँगा।’ उनके इन प्रेरणादायक शब्दों से बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर, मुस्कान संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने दादा गुरु को संस्था द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था परिवार से ऋतु राजपूत, रानी राजपूत, नीलू नायक और संध्या जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। यह क्षण संस्था और बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.