---Advertisement---

डेम से हरदा एवं सिवनी मालवा अंतर्गत मकड़ाई, रायगढ़ के लिए 26 को छोड़ेंगे पानी

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। संभागीय जल उपयोगिता समिति के अध्यक्ष एवं संभागायुक्त नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram Division) डॉ पवन कुमार शर्मा (Dr. Pawan Kumar Sharma) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से मूंग फसल की सिंचाई हेतु बैठक ली। बैठक में हरदा (Harda) एवं नर्मदापुरम (Narmadapuram) के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम, मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, एवं समस्त कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग नर्मदापुरम, एवं हरदा उपस्थित रहे।

बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिये कि हरदा एवं नर्मदापुरम के सिवनी मालवा (Seoni Malwa) अंतर्गत मकड़ाई (Makdai) एवं रायगढ़ (Raigarh) नहरों में सतत जल प्रवाह के लिए तवा बांध से 26 मार्च 2024 को बायीं तट मुख्य नहर में पानी छोड़ा जाएगा। शेष नर्मदापुरम, इटारसी (Itarsi) एवं सिवनी मालवा की नहरों में जिला जल उपयोगिता की समिति की बैठक में अनुमोदित निर्धारित क्षेत्रफल में सिंचाई करने 30 मार्च 2024 को पानी छोड़ा जाएगा।

इसी प्रकार तवा दायीं तट मुख्य नहर में सोहागपुर (Sohagpur) एवं पिपरिया (Pipariya) अंतर्गत समस्त नहरों में 05 अप्रैल 2024 को तवा बांध से जल का प्रवाह निर्धारित क्षेत्र में मूंग फसल की सिंचाई के लिए किया जाएगा। कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना (Sonia Meena) ने समस्त जन प्रतिनिधियों किसान संघों एवं जिले के समस्त कृषकों से अपील की है कि रबी फसल कटाई उपरांत नरवाई में आग न लगायें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.