– मृतक एसवी अय्यर की सन् 1999 में हुई थी मृत्यु
– मृतक के परिजन सऊदी अरब से इंडिया आए, पूना से इटारसी पहुंचे
– सभापति जाधव और क्लोसिया ने तत्काल बनवाया प्रमाण पत्र
इटारसी। नगरपालिका इटारसी (municipality itarsi) में आज 10 मिनट के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र (death certificate) बना। यह प्रमाण पत्र 1999 में मृत हुए व्यक्ति का था। मृतक के परिजन इसे बनवाने सऊदी अरब (saudi arabia) से आये थे। नगरपालिका में प्रमाण पत्र बनवाने आये परिजनों पर सभापति राकेश जाधव और मंजीत क्लोसिया की नजर पड़ी। उन्हें परेशान देख दोनों ने यहां आने का कारण पूछा तो उन्होंने सारी कहानी बताई। उन्होंने सभापति राकेश जाधव व मंजीत कलोसिया को बताया कि जरूरी दस्तावेज में हमें पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता है, पर हमारे पास मृत्यु दिनांक के अलावा अन्य कोई दस्तावेज नहीं है। तब सभापतिद्वय ने नपा रिकार्ड से 23 साल पुराने बस्ते को अधिकारियों से तत्काल निकलवा कर उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया।
निराश मन से नगरपालिका आए मृतक के परिजन काम होने पर खुश होते नगरपालिका की सीढ़ी उतरे हुए बोले इटारसी जरूरतमंदों की मदद करने वाला शहर है।
सऊदी अरब से आए परिजन को 10 मिनट में बनाकर दिया मृत्यु प्रमाण पत्र


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









