---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

नर्मदापुरम में नाबालिग बालिका से दुराचार एवं हत्या के आरोपी को मृत्युदण्ड की सजा

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • 2 माह 28 दिन के अंदर ट्रायल पूर्ण कर आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा से दंडित किया

इटारसी। प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम श्रीमती तबस्सुम खान ने नाबालिग से दुराचार और हत्या के आरोपी अजय वाडिवा पिता हेमराज वाडिवा उम्र 30 साल निवासी ग्राम खल खारदा सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम को मृत्युदंड से दंडित किया है। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा नर्मदापुरम पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विगत 3 वर्षों में नर्मदापुरम पुलिस द्वारा तीसरी बार इस तरह की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को मृत्युदंड की सजा से न्यायालय द्वारा दंडित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 02 जनवरी 2025 को रात 10/27 बजे के बीच थाना सिवनी मालवा की डायल 100 को ग्राम नयापुरा से एक छोटी बच्ची उम्र 06 वर्ष के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। डायल 100 के आरक्षक राहुल कौशल ने परिजनों के साथ घर के आस पड़ोस में बच्ची की तलाश की। परिजन ने अजय आदिवासी पर संदेह व्यक्त करने पर गुम इंसान 04/25 दर्ज किया तथा गुमशुदा नाबालिग होने एवं संदेही अजय आदिवासी के द्वारा बच्ची अपहरण करने के संदेह पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया।

प्रकरण की प्रकृति गंभीर एवं संवेदनशील होने से पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह, एसडीओपी सिवनी मालवा राजू रजक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं संदेही को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व प्रकरण में भौतिक साक्ष्य संकलित करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में घटना स्थल का एफएसएल अधिकारी से निरीक्षण कराकर घटना स्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। उक्त प्रकरण की विवेचना थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप उईके ने की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम द्वारा आरोपी अजय वाडिवा पिता हेमराज वाडिवा उम्र 30 साल निवासी ग्राम खल खारदा सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया।

थाना सिवनी मालवा द्वारा महज 10 दिवस के अंदर जांच कर अभियोग पत्र, एडीजे न्यायालय सिवनी मालवा के समक्ष प्रस्तुत किया था। परिजन, स्वतंत्र साक्षी एवं अन्य साक्षी मिलाकर कुल 41 अभियोजन साक्षियों को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया था। न्यायालय ने साक्षियों के परीक्षण उपरांत महज 2 माह 28 दिन के अंदर ट्रायल पूर्ण कर आज आरोपी अजय वाडिवा पिता हेमराज वाडिवा को सभी धाराओं में दोषी करार देते हुए फांसी की सजा से दंडित किया गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.