सोहागपुर/राजेश शुक्ला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान स्मृति अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट वर्ष 2022 के माह फरवरी में आयोजित होगा। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय में आयोजित टूर्नामेंट कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट कमेटी की इस बैठक में अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, हॉकी खिलाड़ी रामस्वरूप नागवंशी, शेरखान, बीके शर्मा, पंडित राजेंद्र सहरिया, वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, हमीर सिंह चंदेल, अभिलाष सिंह चंदेल, रूप नारायण शर्मा, पंकज तिवारी, दादू राम कुशवाहा, हेमराज नागा सत्यनारायण शिवहरे, सैयद हामिद अली, बबलू खान ,शंकर मालवीय, सौरभ तिवारी, अख्तर खान, अश्विनी सरोज,हरगोविंद पुरबिया, अभय खंडेलवाल, अभिषेक अग्रवाल, उमेश रघुवंशी अरुण चौरसिया, अभिषेक चौहान, निशार पहलवान, अभिनव पालीवाल आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट 1 फरवरी से 6 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस अखिल भारतीय टूर्नामेंट में जालंधर, नागपुर, छिंदवाड़ा सिवनी, भोपाल, जबलपुर ,पंजाब आदि की हॉकी टीम शिरकत करेंगी ।
बैठक में निर्णय: अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट फरवरी में

Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









