इटारसी। सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक का आयोजन श्री शंकर मंदिर इंगल चाल के सत्संग सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अशोक ढिमोले ने की एवं संचालन राजकुमार दुबे ने किया। माह में जन्म दिवस वाले सदस्यों विनोद शर्मा , शैलेंद्र शर्मा , ललित तिवारी , सुभाष दुबे, चंद्रकांत शर्मा, रवि त्रिपाठी को जन्म दिवस की बधाईयां देकर पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में सर्व सहमति से निर्णय हुआ कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभा के सदस्य 28 जून को ग्राम गजपुर पहुंचकर, छायादार एवं फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न करेंगे। जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने के लिए नागरिकों को प्रेरित करेंगे। वर्तमान सभा का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी के पुनर्गठन का दायित्व सभा के संयोजक राजकुमार दुबे को सभा के संविधानानुसार सौंपा गया।
बैठक को जुगल किशोर शर्मा, कमलेश शर्मा, विनोद शर्मा, विनय मिश्रा, चंद्रकांत शर्मा, जीपी दीक्षित , राजेश तिवारी, आशुतोष दुबे, महेंद्र पचौरी, शिवनारायण बुधौलिया, मुकेश पाराशर ने संबोधित किया। बैठक के उपरांत सदस्यों ने सभा के अस्वस्थ सदस्यों दिनेश थापक पत्रकार, बालकिशन शर्मा, गुलाब चंद्र मिश्रा के आवासों पर पहुंचकर स्वास्थ्य समाचार लिए।











