---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

राज्य शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल मांग लेकर डीईओ से मिला

By
—
Last updated:
Follow Us

इटारसी। राज्य शिक्षक संघ (State Teachers Association) का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी डीपीसी एसएस बिसेन (SS Bisen) से मिला एवं जिले में लंबित समस्याओं से अवगत कराया तथा कलेक्टर (Collector) के नाम ज्ञापन भी सौंपा। संघ ने मांग की है कि प्रतिनियुक्ति में गए समस्त कर्मचारियों (सीएसी, बीएसी, बीआर सीसी) एवं शिक्षकों का एनपीएस (NPS) मैटर जो की शिक्षकों की तुलना में उनके एनपीएस की राशि लगभग 2 से 3 लाख का अंतर आ रहा है।

प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षकों की राशि (2 से 3 लाख) कम प्रदर्शित हो रही है, कार्यालयों द्वारा चालान से जमा होने वाली राशि समय पर जमा नहीं की जाती है जिससे सेवानिवृति होने पर एनपीएस की राशि कम मिलेगी। जिला नर्मदापुरम (District Narmadapuram) में जन शिक्षकों को विगत कई माहों से मॉनिटरिंग भत्ता नहीं दिया, इसे अविलंब दिया जाए, राज्य शिक्षा सेवा के अंतर्गत आने वाले शिक्षकों को 12 एवं 24 वर्ष पूर्ण करने पर क्रमोन्नति आदेश जारी किए जाए, अभी भी कई ब्लॉकों में संकुल/बीईओ स्तर पर कार्यवाही लंबित हैं। उच्च शिक्षक पर नियुक्ति हेतु उच्च परीक्षा पास हुए शिक्षकों को पुरानी अनुमति की कॉपी अनिवार्यता समाप्त की जाए, जिले में आनन्द उत्सव कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा व्यय 15000 की राशि का भुगतान कराया जाए जो की कई महीनों से लंबित है।

सातवे वेतनमान की एवं एरियर की लंबित राशि का अविलंब भुगतान किया जाए। सभी बिन्दुओं को डीईओ ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल चार सदस्यीय टीम गठित कर पिपरिया (Pipariya), बनखेड़ी (Bankhedi), सिवनी मालवा (Seoni Malwa) बीआरसी, लेखापाल को डीईओ ऑफिस में ड्यूटी के आदेश किए। और समय सीमा में समस्या हल करके बताने को कहा। संघ के ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही के लिए डीईओ का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उमेश ठाकुर (Umesh Thakur) एवं गजेन्द्र बछले (Gajendra Bachle) भी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.