बनखेड़ी। सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि अध्यादेश का विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन जारी है। दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में बनखेड़ी राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में विगत 12 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। जिसके 12वें दिन मंगलवार को भगवान शिव का अभिषेक किया गया। अभिषेक पंडित राजेश शुक्ला, पंडित इंद्रकुमार भार्गव, पंडित गौरव भार्गव द्वारा भगवान शिव का वैदिक मंत्रों द्वारा अभिषेक कराया गया। धरने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमनाथ तिवारी, प्रदेश संरक्षक मेहरबान सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र भार्गव, ब्लॉक अध्यक्ष विकास स्वामी, महेश शुक्ला, जगदीश पाराशर, राजकुमार जूदेव, मेहरबान पटेल, अमितेश राय, लक्ष्मी नारायण राय, सुरेश पाराशर, अशोक पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अनिश्चितकालीन धरना स्थल के 12वें दिन किया भगवान शिव का अभिषेक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com