इटारसी। सिविल कोर्ट इटारसी स्थित बार रूम में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन का विस्तार करने और समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, अधिवक्ता परिषद के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट भूपेश साहू तथा जिला मंत्री एवं इटारसी कोर्ट में एजीपी सत्यनारायण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अधिवक्ता परिषद में नए सदस्यों को जोडऩे की मुहिम पर बल दिया गया। समाज के गरीब, वंचित और अशिक्षित वर्गों को त्वरित व सुलभ न्याय दिलाने और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडऩे हेतु प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार मालवीय, तहसील उपाध्यक्ष अनिल कुमार बाथरी, तहसील मंत्री ब्रजलाल पटेल, आरएस पटेल, एडवोकेट राय तथा स्वाति यादव एवं आरती साहू सहित अन्य वकील उपस्थित रहे।











