---Advertisement---

सीएम राइज स्कूल मार्ग पर अतिक्रमण और सड़क अवरोध का पर कार्रवाई की मांग

By
On:
Follow Us

इटारसी। सांदीपनी स्कूल के मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण और सड़क अवरोध की घटनाओं पर विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोत्रा ने कड़ा रुख अपनाया है। आज किए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मार्ग पर बाधा पाए जाने के बाद उन्होंने तत्काल नगर पालिका और प्रशासन से इस पर कड़ाई से रोक लगाने और वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निवेदन किया है।

निरीक्षण में सामने आया सड़क अवरोध

विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोत्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ब्रिज के किनारे और स्कूल जाने वाले मुख्य मार्ग पर टेंट लगाकर सड़क को अवरुद्ध किया जा रहा था। यह मार्ग विद्यालय की सात बसों के दैनिक आवागमन का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप कर मार्ग को सुचारु करवाया।

स्टाफ को धमकी, अवैध कब्जे की शिकायत

स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, ब्रिज के नीचे और स्कूल के सामने कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जब विद्यालय स्टाफ ने मार्ग साफ रखने का निवेदन किया, तो इन व्यक्तियों द्वारा धमकी भरा व्यवहार किया। श्री अठोत्रा ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई का अनुरोध

श्री अठोत्रा ने नगर पालिका एवं प्रशासन से सड़क मार्ग अवरुद्ध करने जैसी गतिविधियों पर कड़ाई से रोक लगाने का निवेदन किया है। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस प्रकार की बाधा और धमकी की स्थिति में पुलिस प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सीएमओ से भी अनुरोध किया है कि कल अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण कर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे विद्यालय के विद्यार्थियों, स्टाफ एवं नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोत्रा ने आम जनता से भी अनुरोध किया है कि वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए यातायात में सहयोग प्रदान करें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.