इटारसी। ग्राम पंचायत रानीपुर की सरपंच ने उपस्वास्थ्य केन्द्र तवानगर में एक डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग की है। जिला पंचायत सीईओ (District Panchayat CEO) को भेजे अनुरोध पत्र में सरपंच कौशल्या बाई (Sarpanch Kaushalya Bai) ने कहा कि कोविड-19 महामारी के गांव में फैलने के कारण यहां डॉक्टर की नियुक्ति बहुत जरूरी हो गयी है। सरपंच ने कहा कि ग्राम पंचायत रानीपुर अंतर्गत तवानगर की आबादी करीब 4500 है और इस जनसंख्या के साथ ही आसपास के 16 गांवों की जनता भी बेस अस्पताल में बने उपस्वास्थ्य केन्द्र (Sub Health Center) पर निर्भर है। लेकिन, उपस्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर नहीं होने से उनकी जांच और उपचार नहीं हो पाता है। अत: यहां जल्द से जल्द एक चिकित्सक की नियुक्ति की जाए।
उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियुक्ति की मांग

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










