---Advertisement---

बड़ी पहाडिय़ा के पास रेल अंडरब्रिज बनाने की मांग

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने डीआरएम को लिखा पत्र

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम शहर और ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को सुगम यातायात की सौगात दिलाने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने नर्मदापुरम में बड़ी पहाडिय़ा के पास रेलवे लाइन के नीचे से अंडरब्रिज निर्माण कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने भोपाल रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के नाम एक मांग पत्र प्रेषित किया है।

यह पत्र क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य योगेंद्र सिंह राजपूत के माध्यम से रेल प्रशासन तक पहुंचाया गया है, जिसकी एक प्रतिलिपि सांसद को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

हजारों नागरिकों को मिलेगी राहत, बचेगा समय और ईंधन

डीआरएम को भेजे पत्र में डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि बड़ी पहाडिय़ा के पास रेल अंडरब्रिज का निर्माण जनहित में बेहद आवश्यक है। इस ब्रिज के बनने से न केवल नर्मदापुरम नगर, बल्कि जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को आवागमन में अभूतपूर्व सुविधा मिलेगी। वर्तमान में इस मार्ग पर अंडरब्रिज न होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। अंडरब्रिज बनने से जनता को कई किलोमीटर के चक्कर से मुक्ति मिलेगी, जिससे उनके समय और ईंधन दोनों की बड़ी बचत होगी।

इन प्रमुख मार्गों को आपस में जोड़ेगा यह ब्रिज

प्रस्तावित रेल अंडरब्रिज शहर के प्रमुख संपर्क मार्गों को आपस में जोडऩे में मील का पत्थर साबित होगा। पत्र के अनुसार, यह ब्रिज मुख्य रूप से फेफरताल-हरदा रोड से रसूलिया मार्ग को जोड़ेगा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से माखननगर रोड को आपस में कनेक्ट करेगा। इस कनेक्टिविटी के होने से शहर का भारी और स्थानीय यातायात भी सुव्यवस्थित हो सकेगा और रसूलिया व माखननगर रोड की ओर आने-जाने वाले राहगीरों को रेलवे क्रॉसिंग की समस्याओं से निजात मिल सकेगी। पूर्व नपा अध्यक्ष ने जनहित के इस कार्य पर रेल प्रशासन से त्वरित और उचित कार्रवाई की प्रत्याशा की है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.