इटारसी। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामशंकर सोनकर में ने प्रदेश के प्रतिभावन कबड्डी खिलाड़ियों (kabaddi players) को आधुनिक पद्धति से प्रशिक्षण प्राप्त करवाने हेतु प्रदेश में कबड्डी एकेडमी (Kabaddi Academy) की स्थापना किए जाने को लेकर खेल मंत्री को पत्र लिखा है। खेल मंत्री के लिखे पत्र में सोनकर ने कहा कि कई वर्षों से प्रदेश में कबड्डी खेल अकादमी की मांग की जा रही है, लेकिन प्रदेश में कबड्डी अकादमी स्थापित नहीं हो पा रही है। वर्ष 2013 में मुख्यमंत्री राज्य खेल कार्यक्रम के आयोजन में मप्र में कबड्डी एकेडमी की स्थापना शीघ्र करने की घोषणा की गई थी परंतु अब तक उसकी स्थापना नहीं हो सकी है। खेलो इंडिया के अंतर्गत 2021 में हरियाणा में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें कबड्डी खेल को शामिल नहीं किया गया क्योंकि मप्र में कबड्डी एकेडमी नहीं है, इससे कबड्डी खिलाडिय़ों में निराशा है। उन्होंने कहा कि भारत कबड्डी में विश्व विजेता रहा है, कई बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है और प्रदेश में इस खेल के लिए अनेक संभावनाएं हैं परंतु प्रदेश के खिलाड़ी पिछड़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में कबड्डी खेल की अकादमी का होना अत्यंत आवश्यक है।
मप्र में कबड्डी खेल अकादमी स्थापना की मांग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








