---Advertisement---

नपाध्यक्ष द्वारा पत्रकारों पर लगाए आरोपों पर जांच की मांग

By
—
On:
Follow Us
  • पत्रकारों ने तहसीलदार को सौंपा नगरीय प्रशासन आयुक्त व कलेक्टर के नाम ज्ञापन

सिवनी मालवा। नगर पालिका (Municipality) में चल रही कथित अनियमितताओं को सामने लाने पर नगर पालिका अध्यक्ष (Municipality President) ने पार्षद व कर्मचारियों के साथ मिलकर राजस्व विभाग की भू-जल मद की भूमि पर नगर पालिका द्वारा बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर मीडिया ( Media) पर भ्रम फैलाने व छवि धूमिल करने की झूठी शिकायत की गई थी। जिसको लेकर सिवनी मालवा (Seoni Malwa) के पत्रकारों ने तहसीलदार को नगरीय प्रशासन आयुक्त व कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरटीआई ((RTI)) से प्राप्त जानकारी की छायाप्रति भी दी गई है।

पत्रकारों का कहना है कि राजस्व रिकार्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बराखड़ कला की खसरा नंबर 9 की भूमि जो राजस्व रिकार्ड में भूजल मद की भूमि के नाम पर है। इस मामले को लेकर नगर पालिका में आरटीआई लगाकर भूमि के आवंटन व निर्माण की अनुमति की जानकारी मांगी गई थी। जिस पर नगर पालिका आरटीआई के जबाव में आवंटन व निर्माण संबंधित अनुमति की जानकारी नहीं दे पाई। नगर पालिका द्वारा बिना किसी अनुमति के कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है।

नगर पालिका ने भूमि मिलने के पहले ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जो कि अवैध है। बिना भूमि मिले और बिना सक्षम अनुमति के आमजन के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने मीडिया को दी गई बाईट में पूर्व में भी इस तरह निर्माण कार्यों के होने का उल्लेख किया है, जो कि नियम विरूद्ध हुए है। सात दिवस में मामले की उच्च स्तर पर जांच की जाए। साथ ही इस जांच की जानकारी भी मीडिया को उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। इस अवसर पर पत्रकार विजयसिंह ठाकुर, वीरेंद्र तिवारी, केके यदुवंशी, शशांक मिश्रा, अरूण कश्यप, नकुल मालवीय, शुभम शर्मा, हर्ष चांद्रायण, अमित शर्मा, विपिन मालवीया सहित पत्रकार उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.