---Advertisement---

बानापुरा में रेल ठहराव की मांग: गांधी जयंती पर पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का मौन धरना

By
—
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। बानापुरा रेलवे स्टेशन पर पिछले 25 वर्षों से ट्रेनों का ठहराव न होने से आक्रोशित नागरिकों, पत्रकार संघ और जनप्रतिनिधियों ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष तीन घंटे का मौन धरना दिया। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस सुविधा से वंचित है।

विरोध स्वरूप आंदोलनकारियों ने काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार और रेल मंत्री तक अपनी समस्या का संदेश पहुंचाया तथा धरना स्थल से ही रेल मंत्री के नाम पोस्टकार्ड भी लिखे गए। यह मौन धरना क्रमबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण का हिस्सा था। इससे पूर्व 2 सितंबर को पत्रकार संघ और नागरिकों ने रेल मंत्री, महाप्रबंधक और डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा था। हाल ही में स्थानीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी के साथ हुई चर्चा में भी रेल ठहराव को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद इस विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई थी। इस प्रदर्शन में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कई संगठनों ने हिस्सा लिया।

धरने में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, कांग्रेस नगर अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी, अजय पटेल, विहिप के शिव राठौर, पेंशनर संघ के अध्यक्ष हरिशंकर गौर, पत्रकार संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर व्यास सहित कई पार्षद, व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पत्रकार संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक बानापुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं हो जाता, तब तक यह चरणबद्ध आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.