जिले को आपदा प्रभावित घोषित करने की मांग

जिले को आपदा प्रभावित घोषित करने की मांग

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party के जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल District President Madhavdas Aggarwal ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Chief Minister Shivraj Singh Chauhan को एक पत्र लिखकर होशंगाबाद जिले को आपदा प्रभावित घोषित करने की मांग की है। पत्र में श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है, स्वयं मुख्यमंत्री, सांसद, सभी विधायक और उन्होंने स्वयं भी दौरा किया है।

जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल District President Madhavdas Aggarwal  ने कहा कि बीते दिनों भारी बारिश Rain एवं बाढ़ Flood की स्थिति निर्मित होने से होशंगाबाद जिले के विभिन्न स्थानों पर फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आपने स्वयं हवाई सर्वे और जिले का दौरा किया है। सभी विधायकों और सभी भाजपा मंडी अध्यक्ष BJP Mandi President और मैंने स्वयं फसल क्षति का हाल खेतों में जाकर देखा है। विशेषकर नर्मदा नदी के तटवर्ती ग्रामों एवं निचले भू-भागों में कई एकड़ फसल अतिवृष्टि एवं बाढ़ की भेंट चढ़ गई। जिले के किसानों भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने भी स्वयं निरीक्षण किया है। अग्रवाल ने आग्रह किया है कि होशंगाबाद जिले का बड़ा भू-भाग नर्मदा नदी और उसकी सहयोगी नदियों के तटवर्ती हैं और बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हैं। प्रभावित किसानों को यथोचित सहायता राशि सहित अन्य संभव सहायता प्रदान की जाए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!