---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

अटल पार्क के पश्चिम दिशा का मुख्य द्वार खोलने की मांग

By
—
Last updated:
Follow Us

इटारसी। नगर के मध्य में स्थित अटल पार्क (Atal Park) के तीन में से दो गेट (Gate) बंद हैं, जो एक गेट खुला है, वहां ट्रैफिक बहुत अधिक होता है। इससे न सिर्फ राहगीरों को परेशानी होती है, बल्कि पार्क आने वाले भी परेशान होते हैं। उत्तर दिशा का गेट खुला है और वहां पर भी चौपाटी वाले उसे गेट के दोनों तरफ धमाचौकड़ी करते हैं।

जिला हॉकी संघ (District Hockey Association) के सचिव कन्हैया गुरयानी (Kanhaiya Gurayani) ने नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipality President Pankaj Chaure) एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा (Chief Municipality Officer Ritu Mehra) से अनुरोध किया है कि एक ही गेट होने के कारण उत्तर दिशा में पार्क में आने जाने वालों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है और चौपाटी वाले बहुत परेशान करते हैं। यह गेट खुला रहे, उसके अलावा पश्चिम दिशा में अग्रवाल हार्डवेयर के सामने का जो गेट है, उसे भी तत्काल खोला जाए ताकि अटल पार्क में आने वाले नागरिकों को सुविधा मिल सके।

कन्हैया गुरयानी ने चेतावनी दी है कि यदि नगर पालिका ने तत्काल इस पर कार्रवाई नहीं की तो नगर के हॉकी खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अटल पार्क में आने वाले व्यक्ति बंद गेट के सामने धरना देंगे। उन्होंने कहा कि यह नौबत नहीं आए उसके पहले ही इस गेट को खोल दिया जाना चाहिए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.