---Advertisement---

संत शिरोमणि रामजी बाबा मेला लगाने की मांग

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

– एनएसयूआई प्रदेश सचिव के नेतृत्व में अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।
नर्मदापुरम। रामजी बाबा मेला (Ramji Baba Mela) लगाने की मांग उठ रही है। आज एनएसयूआई ने अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया (Additional Collector Aditya Richaria) को कलेक्टर (Collector) के नाम ज्ञापन सौंपकर विधिवत मेला लगाने की मांग की है।ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई (NSUI) के सचिव रोहन जैन (Rohan Jain) ने बताया कि आस्था के पर्व नर्मदा जयंती महोत्सव का जिला प्रशासन के नेतृत्व में सफल हुआ, उसी प्रकार मेले को भी अनुमति दी जानी चाहिए। मेला भी दूर ग्रामीण अंचलों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है जो संत शिरोमणि रामजी बाबा की याद में कई वर्षों से लगता आ रहा है। प्रशासन का मेले को लेकर दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए जहां एक ओर हजारों लाखों लोगों के बीच नर्मदा जयंती महोत्सव मनाया गया जिस के मुख्य अतिथि स्वयं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान रहे, ऐसी सब परिस्थितियों में उन्हें यह समझना चाहिए कि मेला भी आस्था का केंद्र है जिसका इंतजार हर वर्ष लाखों श्रद्धालु करते हैं। मेले से गरीब व्यापारियों के पेट जुड़े हुए हैं, उन्हें रोजगार से वंचित करना भी वर्तमान हालातों में सही नहीं है। शासन को शीघ्र ही बैठक करके मेला विधिवत लगाने हेतु निर्णय लेना चाहिए। अभी कोरोना के हालात भी काबू में हैं, शासन द्वारा कई पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं, स्कूल कॉलेज भी परीक्षा के लिए खोले जा चुके हैं। इन्हीं सब बातों पर शासन को विचार कर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में युवक कांग्रेस विधानसभा महामंत्री अफरीद खान (Afrid Khan), अंबिका राजपूत (Ambika Rajput), देवेंद्र दुबे (Devendra Dubey), सिराज खान (Siraj Khan), कल्पेश यादव (Kalpesh Yadav), मुरली तिवारी (Murli Tiwari), राधेश्याम मेहरा (Radheshyam Mehra) आदि शामिल हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.