नर्मदापुरम। मप्र एनसयूआई के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में आज नर्मदापुरम जिले में मेडिकल कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों और छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया एवं जल्द से जल्द इन मांगों की स्वीकृति हेतु मांग की।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुयी। इसके बाद पुलिस के द्वारा कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करते हुए उनपर प्रकरण दर्ज किया। एनसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि जल्द से जल्द जिले में इन कॉलेजों की शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं की गयी तो इससे बड़ा आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस प्रदर्शन मं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, इटारसी नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, नर्मदापुरम नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अजय सैनी, जिला पंचायत सदस्य शिवा राजपूत, प्रदेश एनसयूआई सचिव प्रतीक मालवीय, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बैस, इटारसी एनसयूआई अध्यक्ष मयंक चौरे, इटारसी युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौम्य दुबे, विक्रमादित्य तिवारी, पृथ्वीराज रघुवंशी, रोहन जैन, बलवीर चौहान, राकेश रघुवंशी, विक्की आर्य, सत्यम तिवारी, सजल जायसवाल, अंकित दुबे, विशाल बड़कुर, युवराज चौधरी, अमर ठाकुर, अभय भोला, प्रज्ञान साहू, राजा कनोजिया, आफरीद खान, विवेक पठोदिया आदि उपस्थित थे।