सीआरएमएस के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन…

सीआरएमएस के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन…

शर्मा गुट की 16 और भटनागर गुट की 18 को बैठक

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (डब्ल्यूसीआरएमएस) (West Central Railway Mazdoor Sangh) का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों गुट ने अब शक्ति प्रदर्शन के लिए सागर और इटारसी में अधिवेशन बुलाये हैं। सागर में महामंत्री अशोक शर्मा (General Secretary Ashok Sharma) का गुट कल 16 अक्टूबर को अधिवेशन बुला रहा है तो डॉ.आरपी भटनागर का गुट 18 अक्टूबर को इटारसी में वर्किंग कमेटी की बैठक कर रहा है। इनके माध्यम से दोनों गुट शक्ति परीक्षण करेंगे।

वंशवाद के दाग को धोने का प्रयास
डॉ.आरपी भटनागर (Dr.RP Bhatnagar) के गुट की ओर से वंशवाद का दाग धोने की कोशिश की गई है। इस कदम से संगठन में उठे विवाद को कितन ठंडा किया जा सकेगा, यह तो पता नहीं लेकिन इतना अवश्य है कि अभी आगे और भी अलग तस्वीर सामने आने वाली है। वंशवाद के आरोपों में घिरे अध्यक्ष डॉ. आरपी भटनागर के पुत्र अमित भटनागर ने संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सहित एनएफआईआर के पद से भी इस्तीफा दे दिया है, साथ ही एक वीडियो संदेश भी जारी कर संघ कार्यकर्ताओं से भावुक अपील की है।

शर्मा पर गंभीर आर्थिक अनियमितता के आरोप
महामंत्री अशोक शर्मा पर डॉ. आरपी भटनागर ने आर्थिक गड़बड़ी के आरोप लगाये हैं और इसकी लिखित शिकायत ओमती थाना में की है। साथ ही बैंक स्टेटमेंट भी सबूत के तौर पर पुलिस को दिये हैं, जिसमें पिछले 20 से 25 दिनों के भीतर 85 लाख रुपए मजदूर संघ के खाते से विभिन्न खातों में स्थानांतरित किये हैं, जिसमें महामंत्री अशोक शर्मा के कुछ खासमखास, जिनमें चपरासी राजाराम व दो महिला स्टाफ सिया पचौरी व निशा मालवे के खातों में यह मोटी रकम ट्रांसफर की गई और बाद में उस खाते से यह राशि निकाली गई।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!