---Advertisement---

बढ़ती महंगाई पर युवा कांग्रेस ने उठाए सवाल

By
On:
Follow Us

इटारसी। क्या यही हैं, अच्छे दिन? पेट्रोल-डीजल (Petrol and diesel) के बढ़ते दामों पर सवाल उठाते हुए आज शाम को युवक कांग्रेस (Youth congress) ने यहां जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेसी एक रस्सी में कार को बांधकर खींचते हुए पहली लाइन स्थित संगठन कार्यालय से जयस्तंभ चौक तक लाये और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
देश में बढ़ते जरूरी चीजों के दामों के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने आज प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मयूर जैसवाल (State Secretary Mayur Jaiswal) के नेतृत्व में इस प्रदर्शन में पेट्रोल-डीजल के दामों के साथ ही हर दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी का विरोध किया गया। पहली लाइन स्थित यूथ कांग्रेस के कार्यालय से एक रस्सी में कार को बांधकर खींचते लाये कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार पर वस्तुओं के दामों को नियंत्रित रखने में असफल रहने का आरोप लगाया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शशांक बैस गोल्डी (Assembly Constituency Speaker Shashank Bais Goldie), जिला महासचिव गौरव चौधरी (District General Secretary Gaurav Chaudhary), सौम्य दुबे, विधानसभा महासचिव प्रणीत मिश्रा, संजय मेहरा सहित पूर्व पार्षद अवध पांडेय, अर्जुन भोला और अनेक कार्यकर्ता और कांग्रेसी मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.