इटारसी। डिप्टी कलेक्टर एवं उप संचालक सामाजिक न्याय डॉ बबीता राठौर ने रामवृद्ध कल्याण जन समिति अपना घर वृद्धाश्रम, इटारसी जिला नर्मदापुरम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं देखी।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में आश्रित श्रीमती नविया बाई के आस-पास सफाई पाई गई। डिप्टी कलेक्टर को आश्रितों द्वारा भोजन व्यवस्था के विषय में संतुष्टि दर्शाई और अवगत कराया कि उन्हें सुबह-शाम नियमित रूप से भोजन दिया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान आश्रम के सामने की साफ-सफाई हेतु सीएमओ को निर्देशित किया एवं शेष व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।