---Advertisement---

नो-पार्किंग सूचना बोर्ड के बाद भी चार पहिया वाहन हो रहे खड़े जयस्तंभ चौक पर

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। कई सालों से शहर के बाजार क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था का पूर्णत: अभाव है। बावजूद इसके नगर पालिका कार्यालय के द्वारा जयस्तंभ चौक के आसपास के मार्गों पर नो पार्किंग बोर्ड लगाकर तीन एवं चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया है। लेकिन लापरवाह वाहन चालक सूचना बोर्ड की अनदेखी करते हुए वाहनों को
नो पार्किंग जोन में ही खड़े कर रहे हैं रहे हैं।

शहर के बाजार क्षेत्र में कई सालों से नगर पालिका की घोषित पार्किंग के रूप में नीमवाड़ा क्षेत्र में वाहन पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था की गई थी। लेकिन शहर की आबादी साल-दर-साल बढ़ रही है जिसको देखते हुए अब शहर के मु य बाजार क्षेत्र के व्यस्ततम मार्गों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था बौनी साबित हो रही है। इसके बाद भी नगर पालिका के द्वारा शहर के वाहन चालकों के लिए कोई नई व्यवस्था तो नहीं दी गई लेकिन जयस्तंभ चौक से चिकमंगलूर मुख्य मार्ग पर तीन एवं चार पहिया वाहन को प्रतिबंधित करने के लिए सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। बावजूद इसके वाहन चालकों के द्वारा सूचना बोर्ड के करीब ही चार पहिया वाहन की लंबी कतार लगा दी गई है।

नो पार्किंग क्षेत्र में नपा के द्वारा कोई दल तैनात नहीं किया गया है जो कि तीन एवं चार पहिया वाहनों को यहां खड़े होने से रोक पाए। ऐसी स्थिति में रविवार को भी जयस्तंभ चौक के आसपास वाले मार्ग पर लगभग आधा दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों को लंबी लाइन में खड़े देखा गया। जबकि संबंधित विभाग को चाहिए कि ऐसी व्यवस्था बनाए जाने के पहले वाहन चालकों के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे कि रोजाना बाजार में अपने आवश्यक कार्यों से आने वाले चार पहिया वाहन चालकों के लिए पार्किंग व्यवस्था में ही वहां खड़े करने की सुविधा मिल सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.