सिवनी मालवा। नगर पालिका सिवनी मालवा में देवी प्रसाद कुशवाहा को एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के कुशवाहा समाज और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में समाज के बंधुओं द्वारा श्री कुशवाहा के निज निवास पर एक विशेष बधाई एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आत्मीय स्वागत और शुभकामनाओं का तांता
जैसे ही श्री कुशवाहा के मनोनयन की आधिकारिक सूचना प्राप्त हुई, उनके निवास पर सामाजिक बंधुओं और शुभचिंतकों का तांता लग गया। उपस्थित जनों ने पुष्पहारों से उनका आत्मीय स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सामाजिक बंधुओं ने कहा कि श्री कुशवाहा की यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तित्व की पहचान है, बल्कि इससे पूरे समाज का मान बढ़ा है।
वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति
सम्मान कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों और युवा साथियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एनआर सूरमा, एमएल कुशवाहा, केपी कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद सूरमा, कोमल राम कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, प्रकाश सिधना, किशोर कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, जमना बल्लभ कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, छोटू धपडिय़ा, महेश सूरमा, नरेंद्र पवार, रवि कुशवाहा और जगदीश कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विकास का दिलाया विश्वास
कार्यक्रम के अंत में एल्डरमैन देवी प्रसाद कुशवाहा ने अपने निवास पर पधारे सभी वरिष्ठ जनों और सामाजिक साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह जिम्मेदारी समाज और संगठन के विश्वास का प्रतीक है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि नगर के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय और सकारात्मक भूमिका पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।










