होली की रात सक्रिय रहे शैतानी पंसद लोग

होली की रात सक्रिय रहे शैतानी पंसद लोग

मानो, पुलिस की आंखों से चुरा लिया काजल
इटारसी। होली की रात बदमाशों ने मानो, पुलिस (Police)की आंखों से काजल चुरा लिया। शहर में दो ऐसी घटनाएं हो गयीं, जिससे पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और होली की रात पुलिस के विशेष इंतजामों की कलई खोलकर रख दी। एक जगह घर की फंैसिंग जलायी, एक बाइक (Bike) में आग लगायी तो, सेंटिंग (Sentencing) की होली जला दी।
इटारसी में महानगरी कालोनी नयायार्ड (Mahanagri Colony Nayyard)में जहां शैतानी पसंद लोगों ने रात करीब सवा तीन बजे कन्हैयालाल बोरासी (Kanhaiyalal Borasi)के घर लकडिय़ों से बनी फैंसिंग (Fencing)को आग के हवाले कर दिया। आग ने घर का भी सामान चपेट में ले लिया। रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी तो डायल 100 मौके पर पहुंची। मोहल्ले वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सवाल यह है कि पुलिस की होली पर ड्यूटी नहीं थी या अब पुलिस केवल आमजन से यही उम्मीद करती है कि कुछ घटना हो तो डायल हंड्रेड पर काल किया जाए, पुलिस तभी पहुंचेगी? दूसरी शैतानी घटना भारत माता चौराहे और महर्षि नगर (Maharishi Nagar)रोड पर हुई। यहां कुछ दहशत पसंद लोगों ने रात 3-4 बजे के बाद लगभग पांच बाइक को आग के हवाले कर दिया।
इसी तरह ग्राम पर्रादेह (Parradeh)में तो रोड निर्माण के दौरान लगी सेंटिंग प्लेट को ही होली की आग में डाल दिया। ग्राम पंचायत पर्रादेह में ग्राम के कतिपय लोगों ने रोड की सेटिंग प्लेट को होली की आग में डाल दिया। सरपंच कन्हैयालाल वर्मा (Kanhaiyalal Verma)ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। सरपंच और पुलिस ने यहां लोगों को समझाईश दी और होली का पर्व शांति से मनाने को कहा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: