इटारसी। आस्था और 51 वर्षों की अटूट परंपरा को समेटे श्री वैष्णो देवी का ऐतिहासिक जत्था कल यानी 10 जुलाई को इटारसी रेलवे स्टेशन से रवाना होगा। जत्था प्रभारी व संचालक सतीश बतरा के नेतृत्व में निकलने वाले इस 51 वे वर्ष के जत्थे को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है।
तय कार्यक्रम के अनुसार, मां के भक्तों का यह जत्था शुक्रवार सुबह ठीक 7:20 बजे इटारसी रेलवे स्टेशन से अंडमान एक्सप्रेस द्वारा जम्मू-कटरा के लिए प्रस्थान करेगा। जत्थे के संचालक सतीश बतरा और उनकी टीम ने बैनर, झंडे और भजन मंडली के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कटरा में गूंजेगा माता का जयकारा, होगा विशाल भंडारा
11 जुलाई को जत्थे के कटरा पहुंचते ही वहां समिति द्वारा एक देवी जागरण और महाभंडारे का आयोजन होगा, जिससे पूरी घाटी ‘जय माता दी’ और ‘बोल सच्चे दरबार की जय’ के जयकारों से गूंज उठेगी।











