---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

सुस्त पड़े त्योहारी बाजार में धनतेरस पर लौटी रौनक, करोड़ों का कारोबार हुआ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पिछले तीन दिन से सुस्त पड़े बाजार में धनतेरस के मौके पर रौनक लौट आई। प्रमुख बाजारों में खरीदारों की खासी भीड़ रही। सर्राफा, कपड़ा, आटोमोबाइल, फर्नीचर, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक आयटम के अलावा दीवाली के अवसर पर पूजन सामग्री, लाई, दीये, बताशे, मिठाई, पोस्टर जैसी छोटी-छोटी चीजों की भी जमकर खरीद हुई।

त्योहार के बाजार में महंगाई के बावजूद बंपर कारोबार होने का अनुमान जताया जा रहा है। इस वर्ष धनतेरस की खास बात यह रही कि बाजारों में वोकल फॉर लोकल का बोलबाला है, लोग सोने-चांदी के आभूषण के अलावा बर्तन, झाड़ू, मूर्तियां, खिलौने और सजावट के सामान भी जमकर खरीद रहे हैं। सराफा एसोसिएशन के यज्ञदत्त गौर के अनुसार तीन दिन से एक डर सा था, कि इस बाजार कैसा जाएगा, सुस्ती के कारण मंदी की आशंका थी, लेकिन आज धनतेरस के मौके पर केवल सराफा बाजार में ही 35-40 करोड़ रुपए को कारोबार का अनुमान है।

आटोमोबाइल मार्केट भी अपेक्षा के अनुरू ही रहा, किसान कम संख्या में आने के बावजूद दुपहिया वाहन विक्रेताओं को मायूसी का सामना नहीं करना पड़ा। कपड़ा बाजार भी त्योहारी बाजार के अनुमान के मुताबिक ही चला। धनतेरस पर बर्तनों का बाजार जमकर चमका और लोगों ने बर्तनों, पीतल की मूर्तियों आदि की खरीदारी की। दीपावली के त्योहारी सीजन की पांच दिनी श्रंखला में मूल रूप से आज धनतेरस का त्योहार व्यापार में बिक्री का बड़ा दिन होता है। धनतेरस के अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक लोगों ने जमकर खरीदी की, इससे सुस्त बाजार में चमक आयी। ग्राहकों की भीड़ से प्रतिष्ठान गुलजार रहे।

शुभ मुहूर्त में लोगों ने नए वाहन, सोने चांदी के जेवर, कपड़े, फुटवियर, पूजा पाठ की सामग्री, साज-सज्जा के उत्पाद खरीदे। देर रात तक शहर में ग्राहकों की भीड़ रही। शुभ मुर्हुत में लोगों ने सोने चांदी, डायमंड की ज्वेलरी खरीदी है, इस दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदने की मान्यता है। चांदी के सिक्के भी खरीदे गए। कपड़ा कारोबारी लक्की गुरयानी ने बताया कि रेडीमेड कपड़ों का जमकर कारोबार रहा, इसके अलावा बच्चों की फैंसी ड्रेस, साडिय़ां, कुर्ते भी जमकर बिके। रेडीमेड कपड़ा व्यापारी कन्हैया गुरयानी ने बताया कि धनतेरस पर जमकर ग्राहकी हुई है। आटोमोबाइल्स कारोबारी आलोक शर्मा ने बताया कि कारोबार ठीक रहा है, उम्मीद के अनुरूप तो नहीं, लेकिन, मायूसी भरा भी नहीं रहा।

आज के शुभ मुर्हुत में लोगों ने नए चार पहिया वाहन खरीदे हैं, इस दिन डिलेवरी के लिए लोगों ने एडंवास में अपने पसंदीदा माडल और कलर की बुकिंग करा ली थी, आज वाहनों की डिलेवरी हुई। रजत ज्वेलर्स के संचालक बेनीशंकर शर्मा ने बताया कि धनतेरस के मुहूर्त में अच्छी खरीदी हुई है, लोगों ने सोने चांदी के जेवर और डायमंड ज्वेलरी पसंद की। किराना बाजार में आटा, मैदा, तेल, किराना, ड्रायफूट समेत अन्य किराना सामग्री की मांग बढ़ी है। दाल-चावल एवं अन्य राशन भी बिका है।

मिहानी मोबाइल के संचालक मुकेश मिहानी ने बताया कि धनतेरस पर नए मॉडल और रेंज आई है, इसे लेकर ग्राहकों में जमकर उत्साह रहा, लोगों ने नए मोबाइल खरीदे। नीलम होटल के संचालक हेमंत शुक्ला ने बताया कि त्योहार को लेकर एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट मिठाइयां तैयार की गई हैं, इसके अलाव गिफ्ट पैक भी सजाए गए हैं। दीवाली पर एक दूसरे को उपहार में मिठाइयां दी जाती हैं, उन्होंने बताया कि मिठाइयों की मांग बढ़ी है, नीलम होटल में शुद्धता के साथ स्वाद का ख्याल रखा जाता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.