होशंगाबाद। कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के दृष्टिगत जिला प्रशासन खंडवा द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान 21 जुलाई से 23 जुलाई तक दादाजी धूनीवाले मंदिर को बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से अधिक संख्या में श्रद्धालुगण के एकत्रित होने के कारण कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। सभी श्रद्धालुगण से आग्रह किया गया है कि वे गुरु पूर्णिमा पर्व अपने निवास स्थान पर ही मनाएं तथा उक्त अवधि के दौरान दादाजी धूनीवाले मंदिर खंडवा के लिए प्रस्थान ना करें।
[adrotate banner="7"]
गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान दादाजी धूनीवाले मंदिर रहेगा बंद

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]










