---Advertisement---

बूढ़ी माता मंदिर परिसर में लगा मधुमेह जांच शिविर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। लायंस क्लब इटारसी फ्रेन्ड्स (Lions Club Itarsi Friends) ने आज अगस्त माह की तीन गतिविधियों के अंतर्गत मधुमेह जांच शिविर श्री बूढ़ी माता मंदिर परिसर में लगाया। इसमें 103 महिला-पुरुषों की जांच की गई। इसमें करीब 70 लोगों ने प्रथम बार जांच करायी है और 45 लोगों में मधुमेह के लक्षण मिले हैं जिन्हें उपचार के लिए जागरुक किया गया।
शिविर के बाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में टी गार्ड के साथ पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र सोनी, भारती गुरबानी, अरविंद गुप्ता, संतोष साहू, अर्जुनदास नवलानी, मो.अथर खान, अशोक लालवानी ने इनको गोद लिया। क्लब के सदस्यों ने रोटरी वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को बेडसीट, टॉबेल और नमकीन पैकिट प्रदान किये। यह एमजेएफ अशोक लालवानी ने अपने जन्मदिन पर वितरण किया। सारी गतिविधियों में सुरेश नवलानी, अनिल झा, कीर्ति झा, राजेश अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, मंजू गुप्ता, शरद गुप्ता, मधु लालवानी, अतुल अग्रवाल, विजयपाल मनवानी, प्रिया मनवानी, अनिल जैन, अशोक खंडेलवाल, बसंत, प्रकाश खंडेलवाल, मीरा सिंह आदि मौजूद रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.