इटारसी। कृषि उपज मंडी के पास एक दुर्घटना की सूचना पर डायल-100 के जवानों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिली थी कि दुर्घटना हुई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में प्राप्त हुई थी।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल इटारसी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक रघुवीर प्रसाद, पायलेट शेख अलीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर बताया कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गये थे। डायल-112/100 जवानों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल नर्मदापुरम पहुंचाया।







