---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

डायल 108 एम्बुलेंस सेवा ठप, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। इटारसी शहर एवं नर्मदा अंचल जिले में डायल 108 एम्बुलेंस सेवा के ठप रहने से आमजन को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है।

मनीष ठाकुर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि 19 अगस्त 2025 को उन्होंने एक बुजुर्ग मरीज को अस्पताल लाने हेतु डायल 108 पर फोन किया, किंतु कर्मचारियों ने यह कहकर मना कर दिया कि एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है। आगे जानकारी करने पर पता चला कि जिले की अधिकांश गाडिय़ाँ मेंटेनेंस पर हैं और पूरे जिले में एम्बुलेंस का अभाव बना हुआ है।

उन्होंने सवाल उठाया है कि आपातकालीन सेवा ही समय पर उपलब्ध नहीं होगी तो इसका लाभ जनता तक कैसे पहुँचेगा? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में आम नागरिकों को यह स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए कि वैकल्पिक व्यवस्था क्या है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने आग्रह किया है कि समस्या के समाधान हेतु शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं। इस पत्र की प्रतिलिपि सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, सांसद श्रीमती माया नारोलिया तथा विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा को भी भेजी गई है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.