---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

लायंस क्लब द्वारा संचालित डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ मनीष शाह ने अपनी आधिकारिक यात्रा से पहले नवनिर्मित वात्सल्य हॉस्पिटल में संचालित लायंस इंटरनेशनल के परमानेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया।

ज्ञातव्य हो कि वात्सल्य हॉस्पिटल में डायलिसिस पेशेंट्स का इलाज लायंस क्लब इटारसी कपल द्वारा निशुल्क किया जाता है, इसके साथ ही यहां आयुष्मान कार्ड योजना के तहत पेशेंट्स का निशुल्क इलाज किया जाता है, जिनके कार्ड नहीं बने हैं उनका भी कम से कम दरों पर इलाज किया जाता हैं। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने हॉस्पिटल के संचालक डॉ रवीन्द्र गुप्ता और डॉ पूजा गुप्ता की इस नेक कार्य के लिए बहुत सराहना की, साथ ही आईसीयू ,मॉड्यूलर ओटी, एनआईसीयू, आई ओटी का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला एमजेएफ लायन उर्वशी शाह, केबिनेट सचिव लायन शरद द्विवेदी, चार्टर अध्यक्ष लायन प्रीति दुबे, वर्तमान अध्यक्ष लायन श्रद्धा अग्रवाल, सचिव लायन शिल्पी सराठे, कोषाध्यक्ष लायन रितु मोर, लायन अभय दुबे, लायन संजय अग्रवाल, लायन सुनील सराठे उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.