डीजल शेड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

डीजल शेड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

इटारसी। डीजल शेड (Diesel Shed) के कर्मचारियों ने आज सुबह कार्मिक विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। यह आंदोलन 25 जून तक चलेगा। संगठन का कहना है कि एसएससी एमसीएम ग्रेड वन इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल एन स्लरी विभाग ग्रेड वन के पदों पर पिछले 8 महीने से कार्मिक विभाग भोपाल (Bhopal) को समय-समय पर सूचित करने के बावजूद कोई भी लिस्ट नहीं निकाली है। इसके विरोध में धरना प्रदर्शन रैली डीजल शेड में सुबह 8 बजे की गई जिसमें बड़ी संख्या में शेड के कर्मचारियों ने भाग लिया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहकि डीजल शेड में पिछले 2 सालों से सीनियरिटी लिस्ट (Seniority List) भी नहीं है। उसका भी विरोध, कर्मचारियों ऑन रिक्वेस्ट (On Request) फाइलों पर कोई काम नहीं हो रहा है, इन सारे मुद्दों को लेकर डीजल शेड में 23 जून आज से 25 जून शुक्रवार तक धरना प्रदर्शन है। डीजल शेड के बाद 26 जून को इटारसी स्टेशन (Itarsi Station) पर धरना प्रदर्शन होगा और इसके बाद अगर लिस्ट नहीं निकलती है तो डीआरएम ऑफिस भोपाल (DRM Office Bhopal) में 28 एवं 29 जून को धरना प्रदर्शन रहेगा।


TAGS
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!