---Advertisement---

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने अब  डिजिटल वॉरियर्स मैदान में, लाखों फॉलोअर्स तक पहुंचा आरोपी का चेहरा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नागपुर आउटर के पास मिली युवती की मर्डर मिस्ट्री पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। 4 जनवरी को हुई इस वारदात के बाद से ही पुलिस प्रयास कर रही है। अब जांच को नई दिशा देने के लिए सोशल मीडिया की ताकत का सहारा लिया गया है।

 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मदद

सिटी पुलिस ने शहर के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स  दिलीप वैष्णव और योगेश दुंधवी को थाने बुलाकर उनके एकाउंट्स से आरोपी के फोटो और वीडियो अपलोड कराए हैं। दिलीप वैष्णव के इंस्टाग्राम पर 3.32 लाख फॉलोअर्स हैं। योगेश दुंधवी की पहुंच भी लाखों लोगों तक है।

पुलिस का मानना है कि चूंकि आरोपी स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है, इसलिए सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान देश के किसी भी हिस्से में हो सकती है।

 अब तक की जांच, क्यों अटकी है पुलिस?

पुलिस ने इस केस के हर पहलू को खंगाला है, लेकिन आरोपी की चालाकी जांच में बाधा बन रही है। जानकारी मिली है कि 4 जनवरी को युवक और युवती एक ट्रैक्टर से शहर में आए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को ढूंढ निकाला, लेकिन उससे कोई विशेष सुराग हाथ नहीं लगा। आरोपी युवती को पैदल ही रेलवे स्टेशन से घटनास्थल तक ले गया। पैदल जाने के कारण किसी ऑटो या रिक्शा चालक से भी पुलिस को कोई मदद नहीं मिल सकी। दोनों किसी भी होटल या लॉज में नहीं रुके, जिससे उनकी पहचान का कोई लिखित रिकॉर्ड या आईडी पुलिस को नहीं मिल पाया है। रेलवे स्टेशन के आसपास एक समय में लाखों मोबाइल सक्रिय रहते हैं, इसलिए टावर डंप डेटा से संदिग्ध नंबरों को फिल्टर करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

 एक क्लू का इंतजार : टीआई गौरव बुंदेला

नगर निरीक्षक गौरव बुंदेला के अनुसार, पुलिस की पूरी टीम का फोकस इसी केस पर है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक अंधा कत्ल है, लेकिन हमारी टीम तकनीकी पहलुओं और जमीनी मुखबिरों की मदद से जांच में जुटी है। युवक या युवती की पहचान से जुड़ा एक भी सुराग हाथ लगते ही पूरा मामला साफ हो जाएगा।

 वारदात का घटनाक्रम एक नजर में

  • 4 जनवरी : युवक और युवती का इटारसी आगमन।
  • सीसीटीवी फुटेज : रेलवे स्टेशन पर दोनों की आखिरी बार साथ देखी गई तस्वीर।
  • हत्या : उसी रात आरोपी ने युवती को सुनसान इलाके में ले जाकर सिर कुचलकर मार दिया।
  • सोशल मीडिया अभियान: सुराग न मिलने पर पुलिस ने अब इन्फ्लुएंसर्स के जरिए तलाश तेज की।

इनका कहना है….

यदि आप किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सीसीटीवी में दिख रहे युवक को पहचानते हैं, तो तुरंत इटारसी पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

 गौरव सिंह बुंदेला, टीआई

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.