दिग्विजय सिंह का बयान देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा

दिग्विजय सिंह का बयान देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) के धारा 370 संबंधी बयान को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है।
यहां जारी एक संयुक्त बयान में नगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सन्नी छाबड़ा (City BJP Board Vice President Sunny Chhabra) और शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि क्लब हाउस में भारत के खिलाफ बोल रहे दिग्विजय सिंह और पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं। ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना बता दिया था। इन्होंने ही 26/11 के हमले को आरएसएस की साजिश बताया था। दिग्विजय सिंह कहते हैं कि अगर मोदी जी सत्ता से हटते हैं कांग्रेस सरकार आती है तो वो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से स्थापित करेगी यह दर्शाता है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के विचार एक जैसे हैं। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या सोचते हैं? क्या ये कांग्रेस की राय है या नहीं है? हम चाहते हैं कि राहुल गांधी इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताएं।

एनआईए से जांच की मांग
भाजपा नगर मंडल इटारसी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह (President Joginder Singh) ने धारा 370 को लेकर पूर्व दिग्विजय सिंह द्वारा दिए बयान को देश के साथ गद्दारी वाला बताया। भाजपा नगर मंडल ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ एनआईए से जांच की मांग की है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने दिग्विजय सिंह के बयानों को देश विरोधी षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कांग्रेस से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है, मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि क्या कांग्रेस नेतृत्व दिग्विजय सिंह के बयानों से सहमत है? कांग्रेस की क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार का होना और दिग्विजय सिंह द्वारा सत्ता में आने पर धारा 370 को वापस लेने की बात करना देश विरोधी षड्यंत्र है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: