---Advertisement---

सुखतवा और खेड़ा चर्च में आगजनी की घटनाओं का खुलासा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं घटना के आरोपियों के तार
  • रेलवे में काम कर चुके हैं आरोपी, एमबीए है एक आरोपी

इटारसी। सुखतवा में प्रार्थना स्थल और खेड़ा में चर्च में आगजनी करके नुकसान पहुंचाने वाले पुलिस की पकड़ में आ गये हैं। पुलिस ने दोनों मामलों का खुलासा कर दिया है।

आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में इन दोनों मामलों का खुलासा कर दिया है। थाना केसला के अपराध क्रमांक 11/2023 धारा 295 आईपीसी 12 फरवरी 23 में अज्ञात आरोपी द्वारा सुखतवा के चौकीपुरा चर्च में खिड़की की जाली तोड़कर चर्च में घुसकर चर्च में रखी सामग्री को जला दिया गया था। इसके पूर्व थाना इटारसी के अपराध क्रमांक 14/2023 धारा 295 आईपीसी में दिनांक 9 जनवरी 23 को खेड़ा इटारसी के ईसीआई चर्च में भी अज्ञात आरोपी द्वारा चर्च के गेट पर आग लगाने की घटना की गयी थी दोनों ही मामले अत्यंत महत्वपूर्ण थे ।

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारो थाना इटारसी एवं केसला की 3 टीमें बनाकर अज्ञात आरोपियों कि तलाश कराई जा रही थी। विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, मानवीय संसाधनों से जानकारी एकत्रत की गयी एवं तकनीकि साक्ष्य का उपयोग किया गया। उपरोक्त रुप से संयुक्त प्रयासों के आधार पर कल 13 फरवरी 23 को मुख्य संदेही अवनीश पांडे निवासी जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी रेल्वे क्वार्टर 12 बंगला इटारसी को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी। पूछताछ पर आरोपी से जानकारी प्राप्त हुयी कि उसका मित्र आकाश तिवासी निवासी झांसी उप्र गुगल लोकेशन पर चर्च एवं मजार की लोकेशन तथा फोटो भेजता था, इसके आधार पर टारगेट करके मुख्य आरोपी अवनीश पांडे द्वारा उक्त दोनों घटनाएं कारित की गयी थी।

यह कार्य करने के बदले में दोनों ही बार आरोपी अवनीश को आकाश तिवारी द्वारा आनलाईन पैसे भेजे गये थे। पूछताछ पर यह भी जानकारी प्राप्त हुयी कि समूचे घटनाक्रम के मास्टरमाईंड आकाश तिवारी द्वारा इटारसी, नर्मदापुरम तथा भोपाल के अनेक चर्च एवं मजार के लोकेशन फोटो अवनीश पांडे को भेजे गये थे। दोनों ही घटनाओं में आरोपी अवनीश पांडे पिता शोभाराम पांडे उम्र 24 साल निवासी अयोध्या उ.प्र. तथा सुखतवा की घटना में सहआरोपी शिवा राय निवासी इटारसी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय पेश किया जावेगा।

दोनों ही घटनाओं में षड्यंत्र रचने वाले मास्टरमाईंड आकाश तिवासी पिता राधेश्याम तिवारी निवासी झांसी उ.प्र. को नर्मदापुरम से भेजे गये विशेष पुलिस दल के द्वारा आज प्रात: अभिरक्षा में ले लिया गया है। इटारसी पहुंचते ही पूछताछ कर गिरफ्तारी की जाएगी।

घटनाक्रम का खुलासा करने, साक्ष्य एकत्रित करने तथा आरोपियों कि गिरफ्तारी करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेशप्रताप सिंह के नेतृत्व में एसडीओपी इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी इटारसी रामस्नेही चौहान, थाना प्रभारी केसला आशीष पंवार, निरीक्षक हेमंत श्रीवास्तव, सुरेश फरकले, उप निरीक्षक विवेक यादव, मुन्नालाल सूर्यवंशी, सउनि भोजराज बरबड़े, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी, अशोक चौहान, प्रदीप चौधरी, आरक्षक अभिषेक नरवरिया, गजेंद्र डडोरे, संगीत, रामप्रकाश, ज्योत्सवा, कृष्णा, हरीश का योगदान रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.