इटारसी। मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक यादव भवन में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र यादव के नेतृत्व में हुई। बैठक में नर्मदापुरम संभाग के सर्व यादव समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक एकता एवं समाज की कुरीतिया को खत्म करने पर चर्चा की गई एवं चीन युद्ध में रेजांगला में जो यादव वीर 114 शहीद हुए थे, उनकी कलश यात्रा हर प्रदेश से होकर गुजर रही है, वर्तमान में यह शहीदों की कलश यात्रा राजस्थान में है। मध्य प्रदेश में 19 सितंबर को प्रवेश करेगी। नर्मदापुरम संभाग में 25 सितंबर को प्रवेश करेगी। यह जानकारी सभी यादवजनों को प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मुकेश यादव एडवोकेट ने बैठक में दी।
इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश यादव जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव एडवोकेट, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष दुर्गेश यादव, श्रीकृष्ण यादव समिति के अध्यक्ष आरके यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश यादव, संतोष यादव, यदुवंशी समाज जिलाध्यक्ष, कपिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, उमाशंकर यादव, मोहन यादव टेमला, रजत यादव, धर्मेंद्र यादव सूरजगंज, युवराज यादव, धीरज यादव ढाबा कलॉ, बैतूल से जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, श्याम यादव, उमाशंकर यादव उपस्थित हुए।








