इटारसी। होशंगाबाद जिला कांग्रेस (Hoshangabad District Congress) संगठन मंत्री मधुसूदन यादव ने आज स्थानीय होटल में ब्लॉक, नगर, मंडलम, सेक्टर अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण, बीएलए (BLA), नारी सम्मान योजना ( Nari Samman Yojana) के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, राष्ट्रीय संयोजक किसान कांग्रेस कुलदीप सिंह पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल, नेता प्रतिपक्ष पार्षद अनोखी राजोरिया, जिला कार्यकारी मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल मुकेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हेमचंद्र कश्यप, देवेंद्र पटेल, रमेश पटेल, कपिल यादव, कृष्ण कुमार चौहान, बलवीर चौहान, विक्की आर्य, दीप सिंह सिसोदिया, हीरालाल, हरगोविंद, शरद किशोर चौधरी ने अपने सुझाव रखे।