नर्मदापुरम। बुधवार 29 जनवरी को जिला प्रशिक्षण केंद्र नर्मदापुरम में जिला स्वास्थ्य सभापति श्रीमती ज्योत्सना पटेल एवं उमेश यादव सदस्य की उपस्थिति में जिला पंचायत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सभापति द्वारा सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार, डीएचओ डॉ सुनीता नागेश, सिविल सर्जन डॉ सुनीता कामले, समस्त जिला नोडल अधिकारी स्वास्थ्य, अधीक्षक आयुष विभाग, समस्त संस्था प्रभारी एवं अन्य प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार द्वारा विभाग के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं को विस्तार से अवगत कराया तथा वार्षिक लक्ष्य एवं उपलब्धि की जानकारी दी गई।
बैठक में सभापति श्रीमती योजना पटेल ने आगामी बैठक में जिला महिला बाल विकास अधिकारी एवं समस्त सीडीपीओ को बुलाने के निर्देश दिए। सभापति श्रीमती पटेल ने सिविल सर्जन को जिला अस्पताल में आवारा पशुओं के आवागमन पर रोक लगाने कहा एवं रिक्त पदों की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। श्रीमती पटेल ने एनीमिया, अंधत्व, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, सिकल सेल एनीमिया के संबंध में जानकारी ली एवं आगामी बैठक में एजेंडा बनाकर बैठक आयोजन करने के निर्देश दिए।








