इटारसी। बुधवार 11 जून को शासकीय सांदीपनि विद्यालय इटारसी में विधायक प्रतिनिधि दीपक अठौत्रा की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट समिति की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान बसों में सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग हेतु जीपीएस, कैमरे की लाइव फीडिंग, बसों के फिटनेस, परमिट, पीयूसी एवं बीमा को अपडेट करना, अग्निशामक यंत्र, प्राथमिक उपचार, पेयजल व्यवस्था आदि पर चर्चा हुई।
विधायक प्रतिनिधि ने समाया बस कंपनी के प्रबंधक को यह निर्देश दिए कि सभी चालक एवं परिचालक को प्राथमिक उपचार करने, अग्निशामक यंत्र को चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाए तथा सभी को आईडी कार्ड व ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य किया जाए। साथ ही सभी ड्राइवरों एवं कंडक्टरों के पुलिस वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट, नेत्र परीक्षण के निर्देश दिए गए। बैठक में प्राचार्य एनपी चौधरी, उपप्राचार्य उपेन्द्र साहू, ट्रांसपोर्ट प्रभारी, समाया बस प्रोवाइडर कंपनी के प्रबंधक, बस मालिक, सभी बसों के ड्राइवर व कंडक्टर उपस्थित रहे।











