इटारसी। नर्मदापुरम जिले में कांग्रेस की बैठकों का दौर चल रहा है। इनमें सभी से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने सहित विभिन्न मुद्दों पर रायशुमारी करके सुझाव लिये जा रहे हैं। ऐसी ही एक बैठक केसला ब्लाक के पथरोटा नीलकमल रेस्टोरेंट में हुई। इस अवसर पर कांग्रेस से जुड़े सभी संगठन किसान कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी जन उपस्थित थे।
इस इस अवसर पर विशेष रूप से जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, सह प्रभारी अस्मत सिद्दीकी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडे, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार उपाध्याय केलु, राधेश्याम पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव, अजय पटेल, बाबू चौधरी, केसला ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमू कश्यप, एडवोकेट हरिनारायण थापक, अमृत बिंदु डेरिया, भोला कलोसिया, राजेंद्र तोमर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, वीरेंद्र अग्रवाल, अजय अहिरवाल, शरद बामने, अजय मिश्रा, गुफरान अंसारी, राम शंकर सोनकर, सुखलाल सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।








