जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित
इटारसी। ठंड में ठिठुरते जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पृथ्वी ग्रुप भी आगे आया है और आज ग्रुप के सदस्यों ने गर्म कपड़े, जैसे टी-शर्ट, शॉल, स्वेटर आदि वितरित किये।
गुरुवार को पृथ्वी ग्रुप ने वार्ड 2 निवासियों के सहयोग से जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचाये। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्रुप के एडमिन कुणाल पासवान, संजय खरे, अजय दामले, सोहेल खान, सचिन मेहरा, यश सराठे की उपस्थिति रही।