इटारसी। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के बाहर पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं भारतीय सिंधु सभा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शहीद हेमू कालाणी (Hemu Kalani) के शहीदी दिवस पर जरूरतमंदों को नए वस्त्र वितरित किए गए।
इस दौरान सैकड़ों जरूरतमंद बच्चे, बूढ़े, नारी, नर सबने अपनी आवश्यकतानुसार नए वस्त्र प्राप्त किए। इस दौरान सर्वप्रथम शहीद हेमू कालाणी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सामाजिक बंधुओं ने सैकड़ों वस्त्रों का वितरण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूज्य पंचायत सिंधी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक लालवानी (Ashok Lalwani), संरक्षक धर्मदास मिहानी (Dharamdas Mihani), मोहनलाल मोरवानी (Mohanlal Morwani), श्रीचंद खुरानी (Srichand Khurani), कैलाश नवलानी (Kailash Navlani), सुरेश नंदवानी(Suresh Nandwani), गोपाल सिद्धवानी (Gopal Sidhwani), अनिल मिहानी(Anil Mihani), दयाल लालवानी (Dayal Lalwani), रिक्की वलेचानी (Rikki Valechani), गौरव फुलवानी (Gaurav Phulwani), श्याम शिवदासानी (Shyam Shivdasani), देवानंद लखानी (Devanand Lakhani), मनोहर सुंदरानी (Manohar Sundrani), महेश देवानी (Mahesh Devani), मुकेश खुरानी (Mukesh Khurani) सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
हेमू कालाणी के शहीदी दिवस पर वस्त्र वितरित


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com