इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में स्वतंत्रता दिवस पर प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत ने झंडा फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य ने सरस्वती पूजन करके की। इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और काफी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक धरोहर नामक पुस्तक का वितरण किया। प्राचार्य ने उद्बोधन में स्वतंत्रता के महत्व को विद्यार्थियों को समझाया।
संचालन राधा आशीष पांडे ने किया। इस अवसर पर डॉ मंजू मालवीय, कामधेनु पटोदिया, डॉ. प्रवीण कुशवाहा, डॉ सतीश ठाकरे, संध्या उपाध्याय, नीरज बिदुआ, रेखा बिदुआ, राकेश अहिरवार, शकुन बाई और आश्रथ धुर्वे उपस्थित रहे।











