---Advertisement---

ऐसा क्या हुआ की कलेक्टर ने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं पर जताई नाराजगी

By
On:
Follow Us

उपचार व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करें- कलेक्टर सिंह

होशंगाबाद। जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में कोरोना संक्रमित मरीजो के साथ अन्य बीमारी से ग्रस्त मरीजो के उपचार व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करें। उपचार सुविधाओ में कोताही न बरते। लापरवाही की दशा में संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। यह निर्देश कलेक्टर धनंजय सिंह ने स्वास्थ्य समिति की बैठक(Health committee meeting) में कही। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम(District Panchayat CEO Manoj Sariyam), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ण्सुधीर जैसानी(Dr. sudheer jaisani, cmho), सभी खंड चिकित्सा अधिकारी व अन्य स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

आशा कार्यकर्ताओं पर दिखाई नाराजगी
डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी मोबेलाइजर शैलेन्द्र शुक्ला को एसएआरआई, आइएलआइ सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजो के एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओ के माध्यम से आईडेंटीफिकेशन कार्य में लापरवाही व मैदानी स्तर पर एनएनएम व आशा कार्यकर्ताओ की स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की मॉनीटरिंग में कमी पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन दिन के अवैतनिक व एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। उन्होंने पोषण पुर्नवास केन्द्र में कुल क्षमता के अनुपात में कम कुपोषित बच्चे दर्ज होने पर व पोषण आहार वितरण कार्य में लापरवाही पर सिवनीमालवा सीडीपीओ श्रीरामकुमार सोनी को तीन दिन के अवैतनिक व एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने पोषण पुर्नवास केन्द्र का संचालन अच्छी तरह से न करने पर सोहागपुर व केसला सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

बेहतर उपचार की सुविधा दें
कलेक्टर सिंह ने कहा कि कोरोना संदिग्ध मरीजो का प्राथमिक स्तर पर आईडेंटीफिकेशन कर उन्हें आईसोलेट करे व उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ.साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का बेहतर मैनेजमेंट सुनिश्चित करे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे निजी चिकित्सालयों में आने वाले सर्दीएखांसीएबुखार के मरीजो की प्रतिदिन मानीटरिंग करे व उनकी जानकारी संकलित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे। साथ ही निजी चिकित्सालयों पर कठोर कार्यवाही करने के आदेश भी दिए। बीएमओं को डेंगू, मलेरिया व अन्य मौसमजनिक बीमारियों को देखते हुए सीईओं को सफाई रखने के निर्देश दिए। स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर प्रोटोकाल अनुसार उपचार करने के निर्देश दिये।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.